Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत

Author Image
Written by
Asha Bharti News

दिल्ली से दरभंगा जा रही बस टाइल्स लदे ट्रक से टकराई, तीन घायल—डीएम व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जलालपुर तहसील व जैतपुर थानाक्षेत्र के शाहपुर अंडरपास के पास किलोमीटर 185 पर, टोल प्लाजा से पहले दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही बस की टाइल्स से लदे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर भेजा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर एवं तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। थाना अध्यक्ष प्रेमचंद अपनी मैं टीम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp