Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश एवं तेज हवाओं से प्रभावित विद्युत आपूर्ति तथा मार्गों की गड्ढामुक्ति कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अवशेष विद्युत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

Advertisement Box

10 अक्टूबर तक प्रमुख मार्गों तथा 31 अक्टूबर तक जनपद के समस्त मार्गों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 30 सितम्बर 2026।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में विगत दिनों हुई भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण प्रभावित विद्युत आपूर्ति को सुचारू किए जाने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत/प्रस्तावित नवीनीकरण, विशेष मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने चक्रवात अर्नव के कारण भारी बारिश एवं तेज हवाओं से क्षतिग्रस्त विद्युत तारों तथा गिरे विद्युत पोलों को ठीक किए जाने के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराते हुए जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विद्युत व्यवस्था का सतत निरीक्षण करने तथा अवशेष कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत/प्रस्तावित नवीनीकरण, विशेष मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति कार्यों की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग सौरभ सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि नवीनीकरण/पैच मरम्मत योजनान्तर्गत कुल 705 मार्गों पर कार्य कराया जाना है, जिसके सापेक्ष 370 मार्गों के कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
इस पर जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य मार्ग निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि 10 अक्टूबर 2026 तक एसएचए, एमडीआर, ओडीआर एवं मूर्ति विसर्जन से संबंधित मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त कराया जाए। साथ ही, 31 अक्टूबर 2026 तक जनपद के समस्त मार्गों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मालीपुर चौराहे के लिंक मार्ग पर जलभराव की जानकारी संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग अश्वनी कुमार को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि जलालपुर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंतागण, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत सहित विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp