Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की द्वितीय जिलास्तरीय अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

कार्ययोजना के अनुसार फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव एवं साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 25 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी श्री वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान-2026 की द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आगामी 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागवार तैयारियों एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए हाईरिस्क क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करते हुए साफ-सफाई, जलभराव की स्थिति तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अभियान के दौरान निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव नियमित रूप से कराने तथा ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जहां जलभराव अथवा मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक हो। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp