Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संगठन को अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाएं कार्यकर्ता -अवधेश श्रीवास्तव

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।‌ जनपद के नव नियुक्त भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा यादव नगर से लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। जिला प्रभारी ने प्रसिद्ध शिव बाबा मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पुरानी तहसील के निकट भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर जिला प्रभारी ने माल्यार्पण कर नमन किया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचने पर जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें 51 किलो की माला पहनाई गई तथा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
स्वागत समारोह के बाद जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी ने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से होती है।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और जनकल्याण के कार्यों को पहुंचाया जाए। आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भी उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारी को मजबूत करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने जिला प्रभारी का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि अवधेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। संचालन डॉ विनोद कुमार ने किया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद,जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा साधू,प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,त्रिवेणी राम, जय राम विमल,अनीता कमल, संजय सिंह,आनंद वर्मा, गौरव सिंह,अनिल वर्मा मौसम, मनोज मिश्र,पंकज वर्मा, रफत एजाज, बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, बाल्मीकि उपाध्याय, विनय पाण्डेय,अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला, आकाश वर्मा,अभिषेक निषाद,अमित सिंह,के के मिश्र,मीरा पाण्डेय, सुरेश कन्नौजिया, रमेश चंद्र गुप्ता, दशरथ यादव,गिरीश चंद्र वर्मा, संजय सिंह, राजकुमार सेठ, मनोज गुप्ता, जावेद मलिक, शिव पूजन राजभर, अंजू पाण्डेय,संतोष सिंह बबलू, सरिता वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Advertisement Box

विरोध प्रदर्शनों के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: SIR के बाद छूटे वोटरों के लिए चलेगा विशेष अभियान, EC घर-घर जाकर जोड़ेगा नाम
आज फोकस में

विरोध प्रदर्शनों के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: SIR के बाद छूटे वोटरों के लिए चलेगा विशेष अभियान, EC घर-घर जाकर जोड़ेगा नाम

कैप्टन स्मित ने बचाई 174 जान, पर ओमानी पायलट क्यों बना आतंकी? नदीम खतीब की तीन दशक पुरानी कहानी से समझिए
आज फोकस में

कैप्टन स्मित ने बचाई 174 जान, पर ओमानी पायलट क्यों बना आतंकी? नदीम खतीब की तीन दशक पुरानी कहानी से समझिए

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
आज फोकस में

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत

अग्रहरि समाज ने मेधावियों को किया सम्मानित
आज फोकस में

अग्रहरि समाज ने मेधावियों को किया सम्मानित

<span class=संगठन को अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाएं कार्यकर्ता -अवधेश श्रीवास्तव">
आज फोकस में

संगठन को अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाएं कार्यकर्ता -अवधेश श्रीवास्तव

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp