Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोषण जागरूकता रैली आयोजित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने तहसील भीटी परिसर से पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार; सैम/मैम श्रेणी से स्वस्थ हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकरनगर 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज तहसील भीटी परिसर से जिलाधिकारी महोदय द्वारा पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आम जनमानस को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पोषण शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान 04 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
सेवा संकल्प अभियान की विशेष मुहिम के अंतर्गत सैम/मैम श्रेणी से स्वस्थ हुए 03 बच्चों—काव्या, वंश एवं मो० आकिब—को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों का माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर उनके स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।


इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन भी किया गया। स्टालों पर प्रदर्शित पौष्टिक व्यंजनों एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार रेसिपी की सराहना करते हुए आमजन को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों के उपयोग से पौष्टिक एवं संतुलित भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों तथा आम नागरिकों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp