Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत को लेकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • जल्लापुर साबुकपुर में तीन लोगों पर केस दर्ज, घर में घुसकर मारने और जान से मारने की धमकी का आरोप

अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) जल्लापुर साबुकपुर गांव में मकान की छत आगे बढ़ाने के विरोध को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। हरेंद्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में अनुप यादव, उसकी मां कुसुम लता और बहन कंचन शामिल हैं।

Advertisement Box

पुलिस को दी गई शिकायत में हरेंद्र यादव ने बताया कि घटना 12 सितंबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे की है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीनों उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़े।

हरेंद्र के मुताबिक, वह जान बचाकर घर के अंदर भागे, लेकिन आरोपी कथित तौर पर घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उनके हाथ में चोट आई। शोर सुनकर पत्नी रीता यादव बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके मकान की छत को जबरन करीब तीन इंच आगे बढ़ा दिया था। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp