Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जहांगीरगंज-राजे सुल्तानपुर मार्ग पर उगी झाड़ियां, राहगीरों की बढ़ी परेशानियां

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • बाइक और साइकिल सवार, कई लोग गिरकर हुए घायल

(आशा भारती नेटवर्क)
आलापुर अबेडकर नगर। आलापुर तहसील क्षेत्र में जहांगीरगंज-राजे सुल्तानपुर मुख्य मार्ग के किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं। सड़क के दोनों ओर झाड़ियों का फैलाव इतना बढ़ गया है कि दोपहिया वाहन चालकों को बड़े वाहनों से बचने के लिए सड़क से नीचे उतरना पड़ रहा है। इस दौरान कई लोग झाड़ियों में फंसकर गिर चुके हैं और घायल भी हुए हैं।

Advertisement Box

स्थानीय राहगीरों दीन बंधु, रमेश कुमार, राजेश कुमार और अश्वनी कुमार समेत अन्य लोगों का कहना है कि मार्ग पर दिनभर सरकारी बसों के साथ सैकड़ों चार और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे पर्याप्त जगह नहीं बचने के कारण सामने से बड़े वाहन आने पर बाइक और साइकिल सवारों को झाड़ियों के बीच जाना पड़ता है।

*सांप-बिच्छू और छुट्टा पशुओं का भी खतरा*

राहगीरों के मुताबिक सड़क किनारे घनी झाड़ियों में सांप और बिच्छुओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा नीलगाय और छुट्टा पशु भी झाड़ियों में छिपे रहते हैं। अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।

*जल्द सफाई का दिया भरोसा*

मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के जेई संत विजय यादव ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों को जल्द ही साफ कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने विभाग से सफाई कार्य जल्द कराने की मांग की है, ताकि मार्ग पर आवागमन सुरक्षित हो सके।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp