Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत अम्बेडकरनगर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने जनसामान्य से सतर्कता बरतने की अपील की

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं एवं वर्षा की संभावना के दृष्टिगत नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील।

अंबेडकरनगर 05 अक्टूबर 2026। (आशा भारती नेटवर्क)
मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज वर्षा तथा कुछ स्थानों पर बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तथा झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक हो सकती है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यथासंभव घरों के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें। आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान खुले मैदान, खेत, जलाशय, पेड़ के नीचे, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं बिजली के तारों के आसपास न खड़े हों।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली के समय खेतों अथवा खुले स्थानों में कार्य न करें और तत्काल सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। पशुओं को भी खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे न बांधें।
तेज हवाओं की स्थिति में ढीले टिनशेड, होर्डिंग, साइनबोर्ड, निर्माणाधीन ढांचों तथा कमजोर पेड़ों से दूरी बनाए रखें। घरों में खिड़की-दरवाजे सुरक्षित रखें तथा विद्युत उपकरणों का आवश्यकतानुसार सावधानीपूर्वक उपयोग करें।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखने, सतर्क रहते हुए संभावित जोखिम वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि घबराएं नहीं, सतर्क रहें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी advisories एवं दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। स्वयं, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp