- प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना, सहायता राशि का चेक किया प्रदान
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 15 अक्टूबर 2026। कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ग्राम कुर्की महमूदपुर, तहसील अकबरपुर निवासी रामकिशुन की हत्या के प्रकरण में उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। प्रभारी मंत्री जी की पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में यह ₹200000 की धनराशि स्वीकृति प्राप्त हुई।
इस अवसर पर प्रशासक जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, तहसीलदार अकबरपुर श्रीमती दिव्या भारती वर्मा, जिलाध्यक्ष सुभासपा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।











