- सफाई कर्मियों की टीम लगाकर जनसहभागिता के साथ कराया जाएगा साफ-सफाई कार्य
- जिलाधिकारी ने सभी संबंधित ग्राम प्रधानों/प्रशासकों, अधिशासी अधिकारियों एवं समस्त बीडीओ को दिए निर्देश
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 24 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के उपरांत घाटों एवं अन्य चिन्हित विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए 25 अक्टूबर, 2026 को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों/प्रशासकों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। इसके लिए प्रत्येक स्थल पर न्यूनतम चार सफाई कर्मियों की टीम तैनात करते हुए जनसहभागिता के माध्यम से श्रमदान कराकर सफाई कार्य कराया जाए।
उन्होंने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने सफाई अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विसर्जन स्थलवार नामित सभी संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान को सफल बनाएं तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित कराएं।


जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन









