
अकबरपुर,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद मुख्यालय के कस्बा चौकी के निकट पुरानी तहसील पर मंगलवार को 1:00 बजे की रात्रि में एक दुकान का ताला तोड़कर कब्जा किया गया। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि हमारे द्वारा प्रथम बैनामा करवाया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार की रात दबंगो व दलालों द्वारा व्यवसाई द्वारा दुकान में लगाए गए ताले को तोड़कर स्वयं का ताला लगाया गया। वही व्यापारी का आरोप है कि दुकान में 5 लाख से ज्यादा का समान रखा गया था। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मामला अकबरपुर कोतवाली में पहुंचा है आरोपी बेवाना थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी एक पक्ष का बयान नहीं आया है सामने। पुलिस जांच में जुटी है।
वही इस मामले में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है दोनों पक्ष कह रहे हैं कि मेरे द्वारा बैनामा करवाया गया है, दोनों पक्षों को कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है जब तक समाधान नहीं होगा तब तक शांति व्यवस्था के क्रम में कोई भी पक्ष दुकान पर नहीं बैठेगा।














