Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 117 लाभार्थियों के खाते में प्रेषित की गई 3 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

  (आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 11 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री जी द्वारा आज मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी (NIC) कक्ष में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुन्दर वर्मा एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा एवं सुना। कार्यक्रम के दौरान जनपद के 15 लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत स्वीकृत सहायता राशि के डेमो चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जनपद के कुल 77 दावों के सापेक्ष 117 लाभार्थियों के बैंक खातों में 3 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रेषित की गई। योजना के माध्यम से दुर्घटना में मृत अथवा प्रभावित कृषकों एवं उनके पात्र आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर विषम परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक संबल उपलब्ध कराया जाता है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों एवं उनके परिवारों के कल्याण तथा सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से दुर्घटना से प्रभावित कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके भरण-पोषण एवं जीवनयापन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
इस अवसर पर कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुन्दर वर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत कुमार, सहायक भूलेख अधिकारी (कलेक्ट्रेट) अमित मौर्या सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारीगण, योजना के लाभार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

जेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैयादूज का पर्व
आज फोकस में

जेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैयादूज का पर्व

माध्यमिक विद्यालयों में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन
आज फोकस में

माध्यमिक विद्यालयों में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन

छठ महापर्व के दृष्टिगत छठ घाटों का उपजिलाधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
आज फोकस में

छठ महापर्व के दृष्टिगत छठ घाटों का उपजिलाधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

<span class=मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 117 लाभार्थियों के खाते में प्रेषित की गई 3 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि">
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 117 लाभार्थियों के खाते में प्रेषित की गई 3 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि

सात फेरे लेकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, रूबी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा; मायके पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
आज फोकस में

सात फेरे लेकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, रूबी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा; मायके पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

दीपावली के पर्व पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच एसपी प्राची सिंह ने बांटे मिठाई,पटाखे और कपड़े
आज फोकस में

दीपावली के पर्व पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच एसपी प्राची सिंह ने बांटे मिठाई,पटाखे और कपड़े

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp