
- श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण एवं मूलभूत सुविधाओं के प्रभावी प्रबंध के जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने दिए निर्देश
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 11 नवंबर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशों के क्रम में छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संबंधित उपजिलाधिकारियों द्वारा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल में बैरिकेडिंग को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश एवं अन्य जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के मंशानुसार छठ महापर्व के दौरान घाटों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।


छठ महापर्व के दृष्टिगत छठ








