Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न घाटों का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने बेला घाट, गायत्री घाट, जौहरडीह घाट एवं महादेवा घाट टांडा आदि का किया स्थलीय निरीक्षण*

(आशा भारती नेटवर्क) अंबेडकरनगर 12 नवम्बर 2026। छठ महापर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न छठ पूजा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बेला घाट, गायत्री घाट, जौहरडीह घाट एवं महादेवा घाट टांडा का निरीक्षण कर घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पहुंच मार्गों की स्थिति, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, भीड़ प्रबंधन तथा जल सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही गहरे जल वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने तथा घाटों पर संबंधित कार्मिकों की तैनाती के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा छठ महापर्व के आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पर्व के दौरान सभी व्यवस्थाएं निरंतर क्रियाशील एवं दुरुस्त रखी जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा छठ महापर्व का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp