Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चातुर्मास होगा खत्म, शुरू होंगे मांगलिक कार्य! देवउठनी एकादशी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और रवि योग का संयोग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

   हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी को बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है।

Advertisement Box

इसके बाद शादी-विवाह समेत दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

इसे प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। खास बात है कि 2026 में इस एकादशी पर रवि योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इसकी सही तारीख, पूजा का शुभ समय, व्रत पारण और जरूरी नियम।

देवउठनी एकादशी 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7:15 बजे शुरू होगी और 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समाप्त होगी। गृहस्थ यानी स्मार्त संप्रदाय के लोग 20 नवंबर को व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय के लिए व्रत की तारीख 21 नवंबर है। इसी दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:01 से 5:54 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 से दोपहर 12:28 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:26 से 5:52 बजे तक

इस दिन रवि योग भी रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस योग में किए गए शुभ कार्यों का अच्छा फल मिलता है।

देवउठनी एकादशी व्रत पारण का समय

स्मार्त संप्रदाय के व्रती 21 नवंबर को दोपहर 1:11 से 3:18 बजे के बीच व्रत खोल सकते हैं। वहीं, वैष्णव संप्रदाय के लोग 22 नवंबर को पारण करेंगे।

देवउठनी एकादशी का धार्मिक महत्व

पद्मपुराण और स्कंदपुराण में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से हजारों अश्वमेध और राजसूय यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है। इससे पुराने पापों से मुक्ति और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

  • इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराने की परंपरा है।
  • शाम को घर के मुख्य द्वार, मंदिर और तुलसी के पास दीपक जलाएं।
  • जरूरतमंदों को अन्न और कपड़ों का दान करें।
  • लहसुन, प्याज, मांस और शराब का सेवन न करें।
  • व्रत में चावल खाना वर्जित माना जाता है।
  • बाल और नाखून काटने से बचें।
  • क्रोध, वाद-विवाद और गलत व्यवहार से दूर रहें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई तारीखें और मुहूर्त उपलब्ध पंचांग विवरण पर आधारित हैं। अलग-अलग पंचांग और स्थान के अनुसार समय में अंतर हो सकता है।

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
आज फोकस में

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण
आज फोकस में

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक
आज फोकस में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना
आज फोकस में

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना
आज फोकस में

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी
आज फोकस में

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp