Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वगणना में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

16 एवं 17 नवंबर को सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्मिकों की स्वगणना सुनिश्चित कराने तथा प्रत्येक कार्मिक अधिक से अधिक व्यक्तियों की स्वगणना कराने के निर्देश

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 12 नवम्बर 2026।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होने वाली स्वगणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया में जनपदवासियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को स्वगणना की प्रक्रिया एवं इसके महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि दिनांक 16 एवं 17 नवंबर 2026 को सभी विभागाध्यक्ष स्वयं तथा अपने अधीनस्थ समस्त कार्मिकों की स्वगणना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। साथ ही प्रत्येक कार्मिक द्वारा अधिक से अधिक व्यक्तियों की स्वगणना कराए जाने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएं, ताकि जनपद में स्वगणना के प्रति व्यापक जागरूकता एवं अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिकों को स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में जनपदवासी आधिकारिक पोर्टल *https://se.census.gov.in* पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं तथा आमजन को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक जनपदवासी की सहभागिता एवं सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
बैठक में परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, जिला मिशन प्रबंधक, एनआरएलएम, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) सहित जनपद के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp