Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जय बजरंग रामलीला समिति का भव्य उद्घाटन, फीता काटकर इंदल निषाद ने किया शुभारंभ

Author Image
Written by
Prince Sharma

 आशा भारती

संवाददाता –प्रिन्स शर्मा आलापुर

 

Advertisement Box

भीखपुर (अम्बेडकर नगर)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से जय बजरंग रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और भक्तिमय वातावरण में किया गया। प्राथमिक विद्यालय भीखपुर के अध्यापक इंदल निषाद ने फीता काटकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रामलीला समिति के अध्यक्ष रोशन लाल निषाद ने कहा कि क्षेत्र में रामलीला का आयोजन विगत कई वर्षों से निरंतर होता आ रहा है। समिति का प्रयास है कि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा इसी तरह आने वाली पीढ़ियों तक जारी रहे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों की भूमिका की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रामलीला में सहभागिता करने की अपील की।

वहीं मुख्य अतिथि इंदल निषाद ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्म से लेकर वनवास तक की जीवन यात्रा त्याग, मर्यादा, सत्य, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम की लीलाएं केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि हमें जीवन में आदर्शों और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।

इस अवसर पर राजकुमार शर्मा (उपाध्यक्ष) ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने प्रभु श्रीराम के जीवन में आए संघर्षों, त्याग और कठिन परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को भी अपने जीवन में सत्य, संयम, धैर्य और अच्छे आचरण को अपनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से रामलीला आयोजन में सहयोग करने तथा अपनी सहभागिता से समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिलता है।

इस दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इनमें सुरेश कनौजिया, संतराम निषाद, रामचंद्र निषाद, अध्यक्ष रोशन लाल निषाद, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कनौजिया, महामंत्री गणेश मिश्रा, व्यवस्थापक सुंदर निषाद, गुलाब निषाद एवं रामजीत निषाद सहित राज निषाद, जयराम निषाद, नीरज, संजय कुमार, रमाशंकर शर्मा और अनिल निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द के बीच संपन्न उद्घाटन समारोह ने क्षेत्र में रामलीला को लेकर नई उमंग और उत्साह का संचार किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp