Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महापर्व छठ पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • घाटों पर आस्था और भक्ति का उतरा जनसैलाब
  • वर्ती महिलाओं ने अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान के दीर्घायु की कामना*

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह जनपद के विभिन्न घाटों पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर से ही छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। सूर्योदय के साथ ही व्रती महिलाओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधि-विधान से समापन हो गया।
अकबरपुर में गायत्री मंदिर, शिवाला के निकट स्थित घाट समेत जिले के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर बांस के सूप और दउरा में फल, नारियल, गन्ना तथा अन्य पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचीं। जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मइया की आराधना कर परिवार के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह की पहली किरण के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह नजर आया। पूजा-अर्चना के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन हुआ।
पर्व को देखते हुए विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहे। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही श्रद्धा, तप और लोक परंपरा का चार दिवसीय महापर्व संपन्न हुआ।

Advertisement Box

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर
आज फोकस में

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि
आज फोकस में

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा
आज फोकस में

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा

फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ समापन
आज फोकस में

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ समापन

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp