(आशा भारती नेटवर्क)
राजेश प्रताप सिंह/ गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकरनगर। जनपद में धोखाधड़ी करने के मामले का एक अजीब मामला प्रकाश में आया रहा है।
जमीन मालिक को पता ही नहीं सालों से जमीन का क्रय एवं विक्रय होता रहा है।
मामला पहुंचा एसपी के दरबार में शहजादपुर नगर के अब्दुल्लापुर निवासी रमजान अली पुत्र वजीर अहमद ने एसपी के यहां प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गाटा संख्या 18/0, 0670हे, 216क/0, 760हे 1187/0,0730 ग्राम- गोहन्ना में स्थित है उक्त जमीन को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी बलराम सिंह पुत्र हाकिम सिंह ने उपनिबंधक कार्यालय अकबरपुर अंबेडकरनगर में 12/8/1996 ई० को बैनामा दस्तावेज पर रमजान अली की जगह पर किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगाकर बैनामा रजिस्ट्री करवा लिया। उसके कुछ दिनों बाद दिनांक ०5 /7 /2008 वर्ष में बलराम सिंह ने उक्त जमीन को शहजादपुर निवासी सायमा खातून पत्नी रशीद अहमद के नाम बिक्री कर दिया सायमा खातून ने भी उक्त जमीन को 11/6/2010 ई० को जलालपुर निवासी कहकशा बेगम के नाम बिक्री कर दिया है इस प्रकार उपरोक्त पीड़ित का जमीन वर्षों से बिक्री होता रहा और खतौनी में दर्ज असली खाताधारक को पता ही नहीं चला कि हमारी जमीन की बिक्री हो गई है।
रमजान अली द्वारा बताया गया कि किसी भी बैनामा धारक द्वारा कब्जा करने की कोशिश नहीं की गई और पूर्ववत कि तरह खाता धारक का कब्जा बरकरार हैं रमजान अली ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित






