Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • पराली जलाने पर रोकथाम के लिए जनपदव्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ, विधायक कटेहरी एवं जिलाधिकारी ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 16 नवंबर 2026। जनपद में पराली (धान की पुवाल) एवं अन्य कृषि अपशिष्टों के जलाये जाने के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम हेतु जनपद के कृषकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद एवं जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता, प्रचार -प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त प्रचार- प्रसार वाहन जनपद के समस्त विकास खण्डों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कृषकों को यह अवगत कराया जायेगा कि माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन०जी०टी०) के आदेशानुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दण्डनीय अपराध है ।
राजस्व विभाग के द्वारा पर्यारण को हो रही छतिपूर्ति की वसूली के निर्देश दिये गये हैं। इसमें 2 एकड़ से कम क्षेत्रफल के लिए 5000 रुपए, 2 एकड़ से 5 एकड़ क्षे० के लिए 10000 रुपए और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल के लिए 30000 रुपए तक पर्यावरण कम्पन्सेशन की वसूली के निर्देश हैं। पराली जलाये जाने की घटना पाये जाने पर सम्बन्धित को दण्डित करने के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम की धारा-24 के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति की वसूली एवं धारा-26 के अन्तर्गत उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अर्थदण्ड इत्यादि की कार्यवाही के प्राविधानों से कृषकों को अवगत कराया जायेगा। जनपद में इस वर्ष अब तक तहसील जलालपुर के 01 कृषक पर 5000 रुपए, तहसील-अकबरपुर के 1 कृषक पर 5000 रूपये तहसील-आलापुर के 1 कृषक पर 5000 रुपए, तहसील-टाण्डा के 1 कृषक पर 5000 रूपये एवं तहसील-भीटी के 3 कृषकों पर 15000 रुपये जुर्माना दण्डारोपित किया गया है।
जिलाधिकारी महोदया ने जनपद के कृषकों से अपील की है कि कृषि अपशिष्ट / पराली के वृहद रूप से जलाये जाने के कारण निरन्तर वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और मानव जीवन पर कुप्रभाव पड़ रहा है। जबकि इस वर्ष रिलाइन्स प्रा०लि० कम्पनी द्वारा सी०वी०जी० प्लान्ट सस्पना भीटी में स्थापित है इनके द्वारा जनपद में पराली लपेटने के सेन्टर बनाये गये है जो कृषको के पुआल को लपेटने का कार्य अनुराग मो0-7524963655 सी०बी०जी० प्लान्ट, पिन्टू मिश्रा मो0-9415116931 एफ०पी०ओ०, खुर्शीद आलम मो0-9455127805 एफ०पी०ओ०, सचिन पाण्डेय मो0-6392855187 जलालपुर, रामपुर सकरवारी, नवीन कुमार मो0-9569376079 कटेहरी, प्रदीप पाण्डेय मो0-9889918824 कटेहरी, शिवशंकर शुक्ला मो0-8171788511 अकबरपुर, आदित्य पटेल मो0-9648108410 अकबरपुर, जयदीप सिंह मो0-7248300013 बरियावन, रामसरन यादव मो0-7052223227 मियांव, मालकीत सिंह मो0-9997555855 दोस्तपुर, रविन्द्र यादव मो0-9621318701 कम्हरिया घाट में कर रहे हैं।

Advertisement Box

उप कृषि निदेशक द्वारा जनपद के कृषकों से अपील की गयी कि लाभार्थी एफ०पी०ओ० के माध्यम से किसानों से पराली प्राप्त कर नजदीकी गौशालाओं में पहुँचाया जाय बदले में किसानों को गोबर की खाद उपलब्ध करायी जायेगी तथा ज्यादा से ज्यादा कृषकों को जागरूक कर उनसे पराली प्राप्त कर गौशालाओं में दान हेतु प्रोत्साहित करें।

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर
आज फोकस में

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि
आज फोकस में

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि

<span class=पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा">
आज फोकस में

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा

फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ समापन
आज फोकस में

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ समापन

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp