Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फ्लैग….यूपी सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर होली पर चार और दिवाली पर तीन दिन अवकाश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

फ्लैग….यूपी सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर होली पर चार और दिवाली पर तीन दिन अवकाश

 

Advertisement Box

– 26 सार्वजनिक अवकाश, 27 निर्बंधित अवकाश और दो छुट्टियां कार्यकारी आदेशों के अधीन – सार्वजनिक अवकाशों में से चार पड़ेंगे रविवार को, छह छुट्टियां शनिवार का

विशेष संवाददाता

लखनऊ। यूपी सरकार ने वर्ष 2027 में पड़ने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।

पांच दिवसीय सप्ताहिक कार्य वाले कार्यालय में होली पर चार दिन की छुट्टी मिलेगी, जबकि दीपावली पर तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिलेगी। चुनावी वर्ष में अब सरकार ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, पहले ये निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में थे।

2027 में सार्वजनिक और निर्बंधित अवकाश

सरकारी कर्मचारियों को 26 सार्वजनिक अवकाश, 27 निर्बंधित अवकाश और दो छुट्टियां कार्यकारी आदेशों के अधीन रखी गई हैं। सार्वजनिक अवकाशों में से चार रविवार को पड़ेंगे जबकि शनिवार को छह छुट्टियां होंगी। इससे सरकारी कर्मचारियों में कुछ निराशा है। अगर यह छुट्टियां सप्ताहांत के आसपास होतीं तो त्योहार पर उनकी छुट्टियां और लंबी हो सकती थीं। संत रविदास जयंती (20 फरवरी), महाशिवरात्रि (6 मार्च), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर), विजयदशमी (9 अक्तूबर), गोवर्धन पूजा (30 अक्तूबर) और क्रिसमस डे (25 दिसंबर) की छुट्टियां शनिवार को हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), भैयादूज (31 अक्तूबर), गुरु नानक जयंती (14 नवंबर) और हजरत अली का जन्म दिवस (12 दिसंबर) पर अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं।

कैलेंडर जारी करते हुए कहा गया है कि विभागाध्यक्ष कार्यालयों और अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताहं लागू हैं, वहां कार्यकारी आदेशों के तहत घोषित अवकाश और जिला अधिकारियों द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होंगे।

तीन पर्वों पर सार्वजनिक अवकाश

संक्रांति, संत रविदास जयंती और वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

सरकार ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बीते साल जारी हुए सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर में ये सभी अवकाश निर्बंधित अवकाश थीं। अगले साल चुनाव के लिहाज से इन अवसरों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के राजनीतिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं। मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व है। सूर्य के राशि परिवर्तन से जुड़े पर्व में हिंदू आस्था रखते हैं। वहीं, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती में हिंदुओं, विशेष तौर पर दलित वर्ग की बड़ी आस्था है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp