Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम बने अखिलेश यादव तो शपथ ग्रहण के बाद पहला काम क्या करेंगे? खुद कर दिया बड़ा ऐलान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछनी शुरू हो गई है. गुरुवार 26 नवंबर 2026 को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित कार्यालय में शिवपाल यादव, डिंपल यादव, आजम खान और अवधेश प्रसाद की मौजूदगी में इस ‘जन-मन घोषणा पत्र’ का विमोचन किया है।

इस दौरान उन्होंने मीडिया और पत्रकारों से बातचीत में यह भी खुलासा किया है कि अगर वह अगर 2027 में मुख्यमंत्री बने तो शपथ लेने के तुरंत बाद सबसे पहले क्या करेंगे।

सबसे पहले क्या करेंगे काम?

घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने पर शपथ ग्रहण के बाद उनका पहला काम क्या होगा. इस पर सपा प्रमुख ने कहा कि वह प्रेस पर लगी बंदिशों को खत्म करेंगे. अखिलेश यादव ने यह बयान पत्रकारों के सवाल के जवाब में मौखिक रूप से दिया है. इसका कोई आधिकारिक या घोषणा पत्र में लिखित वादा नहीं है. हालांकि, सपा ने अपने ‘पीडीए का प्राणपत्र’ में मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अलग से छह बिंदु शामिल किए हैं. जो इस तरह है।

मीडिया और पत्रकारों के लिए किए छह वादे

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए ये छह प्रस्ताव रखे गए हैं।

1. पत्रकारों के लिए कल्याण नीति: मीडिया कर्मियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों के कल्याण के लिए राज्यस्तरीय नीति बनाई जाएगी. इसमें स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा को शामिल किया जाएगा।

2. तहसीलों में मीडिया सुविधा केंद्र: स्थानीय मीडिया कर्मियों को डिजिटल और भौतिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी तहसील मुख्यालयों पर मीडिया सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे।

3. क्षेत्रीय मीडिया हब: मीडिया क्षेत्र में व्यवस्थित रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए क्षेत्रीय मीडिया हब विकसित किए जाएंगे।

4. नोएडा और लखनऊ में कन्वेंशन सेंटर: मीडिया से जुड़ी गतिविधियों और सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नोएडा और लखनऊ में मीडिया कन्वेंशन सेंटर विकसित किए जाएंगे।

5. यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नीति: यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के कल्याण के लिए नीति बनाई जाएगी और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

6. जनसंचार प्रशिक्षण संस्थान: क्षेत्रीय स्तर पर जनसंचार प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएंगे, ताकि इस क्षेत्र में प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित की जा सकें।

 

इस तरह अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में प्रेस की आजादी को अपनी प्राथमिकता बताया, जबकि पार्टी के लिखित घोषणा पत्र में मीडिया क्षेत्र के लिए कल्याण, सुविधाओं, रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़े छह प्रस्ताव रखे गए हैं।

<span class=सीएम बने अखिलेश यादव तो शपथ ग्रहण के बाद पहला काम क्या करेंगे? खुद कर दिया बड़ा ऐलान">
आज फोकस में

सीएम बने अखिलेश यादव तो शपथ ग्रहण के बाद पहला काम क्या करेंगे? खुद कर दिया बड़ा ऐलान

बस्ती में शिक्षिका और 15 वर्षीय छात्र का मामला सुर्खियों में:लखनऊ के होटल से 26 वर्षीय शिक्षिका रुपाली गिरफ्तार
आज फोकस में

बस्ती में शिक्षिका और 15 वर्षीय छात्र का मामला सुर्खियों में:लखनऊ के होटल से 26 वर्षीय शिक्षिका रुपाली गिरफ्तार

मतदान कार्मिकों के डेटाबेस फीडिंग हेतु प्रशिक्षण का आयोजन
आज फोकस में

मतदान कार्मिकों के डेटाबेस फीडिंग हेतु प्रशिक्षण का आयोजन

अर्नव हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बीच मरीज को छोड़ने का लगा गंभीर आरोप
आज फोकस में

अर्नव हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बीच मरीज को छोड़ने का लगा गंभीर आरोप

ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान
आज फोकस में

ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान

जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में उद्यमिता एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
आज फोकस में

जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में उद्यमिता एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp