Written by
Asha Bharti News
(आशा भारती नेटवर्क)
जलालपुर,अंबेडकर नगर। पति-पत्नी के मध्य विवाद एवं मतभेद (पारिवारिक विवाद) के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत जलालपुर मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम द्वारा काउंसिलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के मध्य मध्यस्थता कराई गई।










