Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संबल जिला कार्यकारिणी के स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

संबल चैरिटेबल टीम के सदस्यों में उत्साह की लहर

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) संबल चैरिटेबल टीम उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी अंबेडकर नगर का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम बी.एल.वाई. इंटर कॉलेज गोहन्ना अंबेडकर नगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संबल परिवार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने कहा कि “संबल चैरिटेबल” टीम से जुड़कर आप किसी परिवार की आर्थिक सहायता तो करते ही हैं, साथ ही अपने परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।” उन्होंने सभी लोगों से संबल परिवार से जुड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अवध बिहारी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जिला अध्यक्ष आनंद वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं जिला महामंत्री आर.पी. गौतम ने कहा कि संबल चैरिटेबल टीम की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के पारस्परिक सहयोग की भावना पर आधारित हैं। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा आकस्मिक निधन की स्थिति में 20 लाख तक की आर्थिक सहायता तथा कन्या विवाह में शगुन के रूप में 2 लाख तक का सहयोग जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संबल परिवार से जोड़ने का आह्वान किया।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग की भावना से किया जा रहा यह प्रयास एक अच्छा माध्यम है। सम्मेलन में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संबल चैरिटेबल टीम उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

सम्मेलन में प्रदीप चौधरी (जिला संगठन मंत्री), अनुराग विजय, चंद्र कुमार, मो. आजाद, राजीव, इंद्रबली, रामबली, विनोद कुमार, सुभाष यादव, सुभाष शर्मा, साधना, संगीता, शेर अली, शिव कुमार (जिला उपाध्यक्ष) सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

   कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष कुँवर जयन्त सिंह ने किया, जबकि संस्थापक मंडल के सदस्य अमित चौधरी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp