अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) महरुआ थाना क्षेत्र के नारायणपुर पुल के नीचे पशुओं के कटे हुए सिर मिलने की सूचना से क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बल मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। 20.09.2026 को समय करीब 11:30 बजे PRV के माध्यम से थाना महरुआ एवं थाना भीटी के बॉर्डर पर स्थित नारायणपुर घाट, बिसुई नदी में कुछ पशुओं के कटे हुए सिर तैरते हुए दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना महरुआ एवं थाना भीटी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा नदी से उक्त अवशेषों को बाहर निकलवाया गया। अवशेष कई दिन पुराने होने के कारण सड़-गल गए थे, जिसके चलते उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कराई गई। प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना भीटी पुलिस द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई।










