Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोक अदालत में विवादों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में आज दिनांक 24.06.2026 को ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थायी लोक अदालत के सुचारू संचालन और उसकी उपयोगिता के प्रति जनोपयोगी सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना है। श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बताया गया कि स्थायी लोक अदालत एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावी वैकल्पिक विवाद निवारण का मंच है। स्थाई लोक अदालत में बिजली, पानी, बीमा, अस्पताल, ट्रांसपर्पोट, डाक विभाग, हवाई यातायात, समुद्र यातायात, जलकर, टेलीग्राफ, एवं बैंकिंग जैसी आवश्यक जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित आपसी विवाद का निपटारा किया जायेगा। स्थाई लोक अदालत द्वारा पारंपरिक न्यायालयों पर मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करना है साथ ही आम जनता को त्वरित सुलभ किफायती और सौहादपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है।

जनपद अम्बेडकरनगर के आम जन से अपील है कि यदि उनके उपरोक्त सम्बन्धी जनहित सेवाओं के किसी मामले में कोई विवाद है तो वे अपने विवादों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने के लिये स्थाई लोक अदालत में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में दिनांक 01 जून 2026 से दिनांक 30 जून 2026 तक विधि छात्रों के लिये चल रहे ग्रीष्मकालीन इर्टनशिप कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 24.06.2026 को ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा राजेश पाण्डेय कालेज आफ लॉ, इल्तिफातगंज रोड, अकबरपुर के विधि छात्रों को लोक अदालत के लाभ, मध्यस्थता प्रक्रिया के लाभ, निःशुल्क विधिक सेवाओं, स्थाई लोक अदालत, एवं लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के किया कलापों की जानकारी प्रदान की गई तथा विधि छात्रों से उनके द्वारा ग्रीष्मकालीन इर्टनशिप कार्यक्रम के दौरान उन्हे जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर, जिला कारागार, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, स्थायी लोक अदालत एवं अन्य जगह प्राप्त अनुभवों पर भी चर्चा की गई।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp