इस न्यूज को सुनें
|
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अम्बेडकर नगर: जनपद के थाना सम्मनपुर की पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सम्मनपुर पुलिस टीम द्वारा 10 अप्रैल को देख भाल क्षेत्र रोक थाम जुर्म व क्षेत्र भ्रमण में अभियुक्त शहबान उर्फ शेर खाँन पुत्र स्व0 मो० उस्मान निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गोमनपुर रोड़ रामअचल राजभर के ईट भट्टे के पास से एक नाजायज अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा 12 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया विदित हो कि थाना सम्मनपुर की पुलिस टीम द्वारा समय 09.05 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 76/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0स0 76 / 2023 धारा 3/25 A ACT थाना सम्मनपुर अम्बेडकरनगर
2- मु0अ0स0 3/23 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना सम्मनपुर
3- मु0अ0स0 201 / 22 धारा 3/5/8 गो-वध नि0अधि0 व 4/25 ए एक्ट थाना सम्मनपुर
4- मु0अ0स0 236/20 धारा 3 (1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना सम्मनपुर
5- मु0अ0स0 167/20 धारा 3/5/8 गो-वध नि0अधि0 व 4/25 ए एक्ट थाना सम्मनपुर, अंबेडकर नगर ।