
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक/ जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के संयोजन में भाजपा जिला कार्यालय सहित जिले भर के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर के मूर्तियों की साफ सफाई, दीपदान और चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय को झालर से सजाया गया।
डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने आमजन को बधाई देते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर ने शिक्षा की अनेकों उपाधियों को प्राप्त कर धनार्जन पर अपना ध्यान नहीं दिया अपितु समाज को नई दिशा देने में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया था।
भारतीय संविधान के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने समाज के वंचितों को उनका अधिकार दिलाने और समता मूलक समाज की स्थापना के लिए अनेकों कार्य किया है। उनका संघर्षमय जीवन,कर्तव्य प्रणायता, समर्पण और राष्ट्र सेवा की मार्ग को आलोकित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहेब की स्मृतियों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर देश के भारत रत्न को बहुत बड़ा सम्मान दिया है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक /जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने डॉ अंबेडकर की मूर्ति की साफ सफाई, दीपदान एवं माल्यार्पण के उपरांत कहा कि बाबा साहेब की समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास की दृष्टिकोण को अपने कार्य एवं व्यवहार में अपना कर भाजपा ने सम्मान दिया है। कहा कि भाजपा सरकार ही डॉ अंबेडकर के सपनों को दलितों, वंचितों के हितकारी योजनाओं को लागू कर पूरा कर रही है।
अंबेडकर जयंती पर उनके चित्र और मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल,विद्यावती राजभर, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, संजय सिंह, दीपक तिवारी, पंकज वर्मा, राजकुमार सेठ सहित मण्डल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष गण शामिल रहे।











