Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परिवहन मंत्री से माँग में मिला भरोसा, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया: विवेक मौर्य

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

ज़िले में ₹5.50 करोड़ की लागत से जल्द बनेगा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन: विवेक मौर्य

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। भाजपा नेता व विख्यात समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर उनसे अकबरपुर में ₹5.50 करोड़ की लागत से बनने वाले इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की माँग की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विवेक मौर्य की माँग पर आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ोत्तरी को देखते हुए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है और अकबरपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराई जाएगी। विवेक मौर्य ने अकबपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए परिवहन मंत्री के सकारात्मक रूख पर उनका आभार प्रकट किया है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाक़ात पर विवेक मौर्य ने कहा “ उत्तर प्रदेश आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उतरोत्तर प्रगति कर रहा है और परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने अपनी विभागीय कार्यपद्धति से उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं व आधारभूत ढांचे के विकास में अभूतपूर्व कार्य किया है। मंत्री जी ने अकबरपुर में परिवहन सेवाओं के उन्नयन व नई सुविधाओं को देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। आज मैंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर उनसे अकबरपुर में ₹5.50 करोड़ की लागत से बनने वाले इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की माँग की जिस पर उनका रुख़ काफ़ी सकारात्मक रहा और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। अपनी इस भेंट में मैंने उन्हें अकबरपुर में दशकों से लंबित व बहुप्रतीक्षित बस स्टेशन के स्थानांतरण व नए बस अड्डे के निर्माण के लिए लगातार मेरी माँग का मान रखने व इसके लिए ₹32 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए उनका अकबरपुर की समस्त सम्मानित जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया। परिवहन मंत्री की ओर से यह भी आश्वासन मिला कि अकबरपुर में परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में कभी कोई आभाव नहीं रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp