Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 24 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) 23 अप्रैल को देर शाम आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को जनपद के 09 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सहित समस्त सेक्टर, जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा से संबंधित बोर्ड के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर लें तथा प्रत्येक प्रक्रिया में उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षा से संबंधित आधारभूत सुविधाओं को व्यवस्थित एवं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि उक्त परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने एवं परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp