Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) जिले के विद्युत वितरण खण्ड आलापुर अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र न्यौरी के ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में निरंतर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है तथा निर्धारित शेड्यूल से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। निर्धारित शेड्यूल से विद्युत आपूर्ति न होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।
न्यौरी उपकेंद्र से 4 फीडर रुस्तमपुर फीडर, आमा दरवेशपुर फीडर, गोविंद साहब फीडर, कौड़ाही फीडर का संचालन किया जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र न्यौरी के अंतर्गत लगभग दस हजार उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर रहे हैं। सभी विद्युत उपभोक्ताओं को ओवरलोड एवं मेन सप्लाई फेल होने के नाम पर रात्रि में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है पिछले दो दिनों से रात्रि में 4 से 5 घंटे अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। शनिवार की रात्रि में विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत मात्र 2 से 3 घंटा ही मिली पाई थी।
रात्रि में विद्युत कटौती के चलते उमस भरी गर्मी तथा अंधेरे में रात बिताने के लिए उपभोक्ता विवश हो गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का सरकारी फरमान जारी हुआ था एवं विद्युत आपूर्ति के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। शेड्यूल में रात्रि की कटौती का कहीं जिक्र तक नहीं है परंतु विद्युत विभाग द्वारा रात्रि में प्रतिदिन अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है।
रात्रि में अघोषित विद्युत कटौती के संबंध में अवर अभियंता न्यौरी प्रशांत तिवारी ने बताया कि आगे से मेन सप्लाई फेल होने के कारण विद्युत उपभोक्ताओं को रात्रि में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रात्रि में जैसे ही मेन सप्लाई विद्युत उपकेंद्र को प्राप्त होती है तत्काल उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाती है।

Advertisement Box

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp