Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार का कहर: अम्बेडकरनगर में सड़क ने आठ जिंदगियां निगली

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

  • हादसे के बाद मदद कर रहे लोगों पर टूटा कहर,प्रशासन पर उठे सवाल

जलालपुर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद के अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 मई की रात्रि लगभग 11:30 बजे अशरफपुर भुवा ईंट भट्ठे के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान जलालपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर वहां खड़े लोगों पर चढ़ गई। इस दूसरी दुर्घटना में मौके पर अफरा-तफरी मच गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जलालपुर व थाना जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी जलालपुर नगपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, 2 अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान दोनों घायलों की भी मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।
पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन पर उठे सवाल

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं को लेकर खबरें प्रकाशित होने के बावजूद कार्रवाई महज कागजी औपचारिकताओं तक सीमित नजर आती है। जमीनी स्तर पर सख्ती के अभाव के चलते आए दिन हो रहे हादसे प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं।

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
आज फोकस में

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 02 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp