Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों के तैयारियों की समीक्षा की

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर, 07 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) वर्ष 2026-27 में संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने, जनहानि एवं धनहानि को न्यूनतम रखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों, राहत प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों तथा कटानरोधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ कार्य खंड अयोध्या द्वारा जनपद में कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा एवं कटानरोधी कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ कार्य खण्ड, अयोध्या द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद अम्बेडकरनगर में 05 अदद परियोजनाओं का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें 02 परियोजना तहसील टाण्डा तथा 03 परियोजना तहसील आलापुर में चल रही है। इन सभी परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इन परियोजनाओं से आसोपुर, नौराहने रामपुर, गोर्वधनपुर, बंगालपुर, माझा कम्हरियां, अराजी देवारा इत्यादि ग्रामों की बाढ़ से सुरक्षा होगी। जिस पर जिलाधिकारी ने 30 जून तक परियोजनाएं पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तकनीकी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। जनपद में कुल 13 बाढ़ चौकियां है जिसमें 05 तहसील क्षेत्र टाण्डा के अन्तर्गत एवं 08 तहसील क्षेत्र आलापुर के अन्तर्गत बनायी गयी है। जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुके बाढ़ शरणालय को नियमानुसार संबंधित विभागों को शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील गांवों में पूर्व से ही समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। राहत शिविरों, बाढ़ शरणालयों, नावों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, खाद्यान्न, दवाओं तथा पशुचारे आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), उप जिलाधिकारी टांडा, उप जिलाधिकारी आलापुर आदि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा
आज फोकस में

कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी- श्याम सुंदर वर्मा

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आज फोकस में

महिलाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
आज फोकस में

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क टीकाकरण

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp