Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

भूमि विवादों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश

Advertisement Box

 

अंबेडकरनगर 09 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने थाना टांडा पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों का राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर नियमानुसार, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त विभिन्न प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp