Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रम विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में श्रमिकों का हुआ पंजीयन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। 14 मई, 2026। श्रम विभाग द्वारा जनपद के ग्राम पंचायत मनेरीपुर सरावां (विकासखंड रामनगर) में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, जीरो पॉवर्टी अभियान अंतर्गत आच्छादित परिवारों के श्रमिक पंजीयन तथा बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की फैमिली आईडी निर्माण हेतु कैंपों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
आयोजित कैंप में जीरो पॉवर्टी श्रेणी के कुल 10 श्रमिकों का पंजीयन एवं 04 फैमिली आईडी का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित श्रमिकों एवं उनके परिजनों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं, पात्रता मानकों एवं उपलब्ध कराए जाने वाले लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। *साथ ही वर्तमान मौसम को दृष्टिगत रखते हुए हीट वेव से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों एवं उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
श्रम विभाग, अंबेडकरनगर निरंतर श्रमिक हित एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।_नोट कल दिनांक 15 म ई  को ग्राम पंचायत बसंतपुर विकास खंड टांडा में कैंप लगाया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp