Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासन की योजनाओं का सफल एवं गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें संबंधित बैंकों के अधिकारी- डीएम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

बैंकर्स को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापना के लिए उदारता पूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 27 मई, 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में विगत मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च 2026) की डी.सी.सी. एवं डी.एल.आर.सी के कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुए प्राप्त प्रकरणों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंकर्स को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापना के लिए उदारता पूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद का सी.डी. रेशियो 51.52 प्रतिशत पाया गया, जो मार्च 2025 की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बैंकों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एसएचजी सीसीएल, एमवाईएसवाई एवं पीएम स्वनिधि के अंतर्गत प्रेषित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के अंतर्गत खाते खोलने तथा सीसीएल के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने हेतु लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फसल बीमा योजना से अधिक से अधिक किसान योजना जोड़ने एवं लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जनपद में एनपीए खातों की वसूली हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर तहसीलों के माध्यम से वसूली प्रमाण पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए, जिससे वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैंकों से अनुरोध किया गया कि विभिन्न शाखाओं में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए प्रगति विवरण संबंधित पोर्टल पर समय से अपलोड किया जाए, जिससे जनपद की प्रगति परिलक्षित हो सके।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी,भारतीय रिजर्व बैंक से आए एल.डी.ओ. अमित गुप्ता, नाबार्ड के डी.डी.एम. श्री कमलेश यादव, उपायुक्त उद्योग श्री एच.पी. मौर्य, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, बैंकों के जिला समन्वयक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कमलेश भास्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 27 मई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp