Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्व गणना अभियान को मिला जनसहभागिता का व्यापक समर्थन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • युवाओं, एनएसएस-एनसीसी कैडेट्स एवं पत्रकार बंधुओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान ने पकड़ी रफ्तार

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 09 मई 2026। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व गणना अभियान के तीसरे दिवस जनपद में जनसहभागिता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। युवाओं, खेल स्टेडियम से जुड़े प्रतिभागियों, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने स्वयं स्व गणना पोर्टल पर अपना एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों के बीच स्व गणना को लेकर जागरूकता एवं उत्साह लगातार बढ़ रहा है। विशेष रूप से पत्रकार बंधुओं द्वारा स्व गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने से अभियान को नई गति मिली है तथा आमजन में भी इसके प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा है। पत्रकारों की सक्रिय सहभागिता ने जनसामान्य को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
स्व गणना अभियान के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर राष्ट्र निर्माण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागी बन रहे हैं। युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय उपस्थिति से अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर अपना विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 27 जून 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp