Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिस्ट्रीशीटर बन बैठा है डीपीआरओ का चालक, सोशल मीडिया पर अवैध वसूली के आरोप

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। जिला पंचायत राज विभाग से जुड़ा एक मामला इन दिनों जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ऐसे व्यक्ति को अपने वाहन चालक के रूप में तैनात किया गया है, जिसे अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

Advertisement Box

सोशल मीडिया पर प्रसारित विभिन्न पोस्टों एवं चर्चाओं में दावा किया जा रहा है कि उक्त चालक के माध्यम से ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों से अवैध वसूली कराई जा रही है। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी सक्षम प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही इस संबंध में कोई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि संबंधित चालक दिनेश कुमार को अकबरपुर कोतवाली द्वारा 87A श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है तथा उसका फोटो थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं अपराधी अभिलेख बोर्ड पर भी प्रदर्शित है। यदि यह तथ्य सही है तो किसी हिस्ट्रीशीटर को सरकारी अधिकारी के वाहन चालक के रूप में तैनात किया जाना कई सवाल खड़े करता है।

जनपद में यह भी चर्चा है कि जिस व्यक्ति के आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने की बातें सामने आ रही हों, उसके माध्यम से विभागीय कार्यों के संचालन अथवा अधिकारियों से निकटता को लेकर पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

फिलहाल मामले में न तो जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से कहा गया कि ड्राइवर के अवैदिक पृष्ठि भूमि की जानकारी उनको नहीं थी।

ऐसे में जनहित एवं पारदर्शिता की दृष्टि से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठने लगी है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 18 जून 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी की पहल से महिला बंदियों के सशक्तिकरण की नई शुरुआत, जिला कारागार में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण आरंभ, कौशल विकास की ओर बढ़े कदम: 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिला बंदियां

[news_reels]
WhatsApp