Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर आज करेंगे विकास प्रदर्शनी एवं किसान गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ

Author Image
Written by
Asha Bharti News

20 से 22 जून तक राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर पर आयोजित होंगे विकास प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, योग दिवस एवं महिला सम्मेलन सहित विविध कार्यक्रम

Advertisement Box

 

अंबेडकरनगर, 19 जून 2026। (आशा भारती नेटवर्क) केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर में 20 जून से 22 जून 2026 तक राजकीय हवाई पट्टी, अकबरपुर पर समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, महिला सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण तथा मुस्लिम वक्फ बोर्ड विभाग के कैबिनेट मंत्री मा. श्री ओम प्रकाश राजभर 20 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे राजकीय हवाई पट्टी, अकबरपुर पहुंचकर विकास प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल एवं सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान 20 जून को कृषि गोष्ठी एवं किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रीकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त आयोजन अवधि में देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6:00 बजे सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कोलकाता से किए जाने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ किया जाएगा। इसी दिन महिला सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम एवं सरस मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर प्राप्त होगा।
जनसामान्य के मनोरंजन एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर फूड कोर्ट, झूले एवं अन्य आकर्षक मनोरंजन गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करें, विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, कृषि गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता करें तथा उपलब्ध सुविधाओं एवं मनोरंजन गतिविधियों का लाभ उठाएं।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp