Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम/ ​जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 19 जून, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वेयरहाउस EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया गया।
​निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा, रखरखाव और मशीनों की स्थिति का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने इस अवसर चौबीसों घंटे चालू रहने वाले सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया।
​ डीएम ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगी डबल-लॉक प्रणाली की सील और आगंतुक पंजीयन का मिलान किया,जो पूरी तरह दुरुस्त पाई गई। मशीनों को नमी, सीलन और चूहे आदि से सुरक्षित रखने के लिए किए गए इंतजामों तथा अग्निशमन उपकरणों की वैधता अवधि की जांच की।
डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार EVM वेयरहाउस की सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज त्रैमासिक निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप और संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp