
👉दस्तावेज लेखकों के हड़ताल से हो रही है राजस्व की हानि-अध्यक्ष घिर्राऊलाल
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। दस्तावेज लेखक स्टांप वेंडर निबंधन कार्य से जुड़े मुंशी अधिवक्ताओं का लगातार चौथे दिन धरने पर बैठे रहे हड़ताल जारी रहा हैं। दस्तावेज लेखक संघ अपनी मांगों को लेकर आज भी धरनें बैठे रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने सरकार की इस नई ईरजिस्ट्रेशन प्रणाली को गलत बताया।
संघ के अध्यक्ष घिर्राऊलाल ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय अकबरपुर परिसर में आज चौथे दिन दस्तावेज लेखक अधिवक्ता स्टांप विक्रेता मुंशी द्वारा लगातार कलम बंद हड़ताल जारी रहने से सरकार को राजस्व की काफी हानि हो रही है। बताया जाता है कि जनपद के टांडा, जलालपुर, आलापुर, भीटी, अकबरपुर सहित पांचो रजिस्ट्री कार्यालय में हड़ताल जारी है। अयोध्या मंडल संगठन मंत्री बृजेंद्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या मंडल में आने वाले सभी जिलों में हड़ताल चल रहा है सरकार हमारी मांगों को अगर नहीं मानती है तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे इसके लिए सरकार जिम्मेदार स्वयं होगी। दस्तावेज लेखक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि विधानसभा का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी गिरजा शंकर गुप्ता, देवेंद्र श्रीवास्तव, चिंतामणि वर्मा, मिथिलेश वर्मा, सुरेश, मयाराम यादव, दिलीप कुमार, विनोद तिवारी, राजेंद्र सेन, जगदम्बा धूरिया, राधेश्याम मिश्र, गोपाल जी मौर्य, श्रीराम राजभर, मंशा राम राजभर, रामनेवाज, कमलापति कमलेश कुमार स्टांप वेंडर कमलापति जायसवाल, शंभू तिवारी, हंसराज यादव, जितेन्द्र कुमार, अतुल श्रीवास्तव, रमापति वर्मा, धनीराम, राजकुमार वर्मा व अधिवक्ता श्रीकांत त्रिपाठी, राम सिंह,सतीश श्रीवास्तव अभय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, राजेंद्र सेन टाइप कर्ता मिश्रीलाल, अर्पित श्रीवास्तव, जयप्रकाश वर्मा व मुंशी सुनील वर्मा, प्रशांत यादव, अभिषेक, प्रमोद यादव, मिंटू श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।










