Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगमय भारत” बनाना हमारा लक्ष्य है-भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

जनपद के सभी मंडलों में आयोजित योग शिविर

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। विश्व योग दिवस पर रविवार को भाजपा नेतृत्व के आवाहन और भाजपा जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में जनपद के सभी मंडलों में आयोजित योग शिविर में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने योग किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने केदार नगर मण्डल के आर ए वी पब्लिक स्कूल में योग करने के बाद कहा कि आज भारत ही नहीं, पूरी दुनिया योग के लिए एक साथ खड़ी है। योग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 11 साल पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत ने प्रस्ताव रखा था, और आज 190 से ज्यादा देश एक साथ सूर्य को नमस्कार कर रहे हैं। ये किसी पार्टी की जीत नहीं, ये 5000 साल पुरानी भारतीय संस्कृति की जीत है।योग कोई एक्सरसाइज नहीं है। योग एक संकल्प है। यह संकल्प अपने तन, मन और देश को स्वस्थ रखने का है। आज जब दुनिया तनाव, बीमारी और अवसाद से जूझ रही है, तब भारत दुनिया को वो रास्ता दिखा रहा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हमें “स्वस्थ तन, स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज” का उपहार दिया था। आज लोगों ने योग को सिर्फ दिवस तक सीमित नहीं रखा। स्कूलों में योग, अस्पतालों में योग, सेना में योग, गांव-गांव तक योग। आयुष्मान भारत के साथ “योगमय भारत” बनाना हमारा लक्ष्य है। क्योंकि दवा पर खर्च कम करना है तो योग पर ध्यान बढ़ाना होगा।दिन के सिर्फ 20 मिनट योग के लिए निकालिए। अपने बच्चों को ताड़ासन सिखाइए, बुजुर्गों को प्राणायाम कराइए। स्वस्थ नागरिक से ही समृद्ध राष्ट्र बनता है। जब नागरिक निरोगी होगा, तभी देश शक्तिशाली बनेगा। हम सब मिलकर एक स्वस्थ, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें। योग से जोड़ें तन-मन, योग से बने नए भारत का निर्माण किया जा सकता है।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि योग दिवस पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, दीपक तिवारी, शिव पूजन राजभर, रितु बहल, आकाश वर्मा, राम किशोर राजभर, डॉ विनोद कुमार, जावेद मलिक, शुभम अग्रहरि,अंजू पाण्डेय, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, नंद कुमार तिवारी राना आदि ने योग शिविर में उपस्थित रहकर योग किया।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp