Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हादसा: 11 हजार वोल्ट की जर्जर लाइन टूटने से गाय की मौत, दो बच्चे बाल-बाल बचे

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क)अकबरपुर टाउन फीडर के अंतर्गत ग्राम बरधाभिउरा में शनिवार शाम एक भयानक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की लाइन अचानक टूट गई, जिसमें एक गाय की मौके पर मौत हो गई जबकि दो बच्चे मौत के मुंह से बाल-बाल बच निकले। ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका आरोप है कि यह लाइन लंबे समय से जर्जर हालत में थी। कई बार टूट चुकी थी, फिर भी विभाग ने सिर्फ जोड़-पट्टी करके काम चलाया। बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो नया तार डाला गया और न ही सुरक्षा के लिए जाल लगाया गया। ट्रांसफार्मर पर स्पार्किंग होने के बाद ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम नंबर 9453005212 पर तुरंत सूचना दी और बिजली बंद करने की मांग की, लेकिन पूछताछ में समय बर्बाद होने के दौरान ही तार टूट गया और हादसा हो गया।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। घटना के समय जेई को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में डायल-112 पुलिस कर्मी द्वारा फोन करने पर जेई ने नंबर गलत बताकर कॉल काट दिया। हादसे को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस लापरवाही के कारण तीन गांवों की बिजली अभी भी बाधित है, जिससे धान की रोपाई कर रहे किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण अब बिजली विभाग की इस घोर लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp