Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

व्यवसायी को ले जाने के मामले में दो जिलों की एसओजी टीमें आमने-सामने, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) एक व्यवसायी को पूछताछ के लिए ले जाने के दौरान अंबेडकरनगर और गोरखपुर की एसओजी टीमों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में व्यवसायी को गोरखपुर ले जाया गया।जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के निवासी व्यवसायी श्रवण कुमार को अंबेडकरनगर की एसओजी टीम एक मामले में पूछताछ के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान व्यवसायी के परिजनों ने स्थानीय थाने में उसके अपहरण की आशंका जताते हुए सूचना दे दी। सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस और एसओजी टीम सक्रिय हो गई।बताया जाता है कि अकबरपुर के पटेलनगर तिराहे पर गोरखपुर और अंबेडकरनगर की एसओजी टीमें आमने-सामने आ गईं। व्यवसायी को अपने साथ ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ देर के लिए हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और स्थिति स्पष्ट होने के बाद विवाद समाप्त कराया। इसके बाद व्यवसायी को गोरखपुर ले जाया गया।सूत्रों के मुताबिक, व्यवसायी से अंबेडकरनगर में दर्ज एक मामले के संबंध में पूछताछ की जानी थी। वहीं गोरखपुर पुलिस को अपहरण की सूचना मिलने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम गलतफहमी का परिणाम था और स्थिति स्पष्ट होने के बाद मामला शांत हो गया।घटना को लेकर पुलिस विभाग में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

Advertisement Box

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp