Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

महेश चंद्र गुप्ता गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर, 11 जुलाई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज अम्बेडकर नगर के पुरानी तहसील तिराहा, अकबरपुर तथा जनपद के अन्य स्थानों पर नवोन्मेषी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों को एकत्रित कर सड़क सुरक्षा विषयक जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए। इनमें *सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH)* द्वारा तैयार किए गए सड़क सुरक्षा जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को सुरक्षित एवं जिम्मेदार सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इन वीडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।

Advertisement Box

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (CoERS), आईआईटी मद्रास एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों के नियमित पालन का आग्रह किया। हेलमेट पहनकर यात्रा कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया, जिससे अन्य नागरिक भी सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित हुए।

इसके अतिरिक्त, यातायात पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर बाइक एवं अन्य वाहन चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो दिखाए गए तथा सुरक्षित यातायात के नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।
जनभागीदारी, नवाचार एवं संवाद पर आधारित ऐसे प्रयास अम्बेडकर नगर में सड़क सुरक्षा को एक स्थायी जनआंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp