Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, यूपी के सभी 18 मंडलों में होगा लागू

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाने की घोषणा की।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि पेंशन में जल्द ही एक और बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मंडलों में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गोरखपुर क्लब में आयोजित कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 509 दिव्यांग लाभार्थियों को 664 उपकरण वितरित किए। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ई-ट्राइसाइकिल, स्मार्टफोन, स्मार्टकेन और ब्रेल किट सहित कई तरह के उपकरण शामिल रहे।

पेंशन में फिर होगी बढ़ोतरी

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांग पेंशन को समय-समय पर बढ़ाया गया है। पहले 300 रुपये मिलने वाली पेंशन को बढ़ाकर 500 और फिर 1,000 रुपये किया गया। अब सरकार इसमें फिर वृद्धि करने की तैयारी में है। हालांकि नई राशि कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए। इन केंद्रों के जरिए दिव्यांगजनों को पुनर्वास, प्रशिक्षण और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। गोरखपुर में ऐसा केंद्र सीतापुर आई हॉस्पिटल परिसर में शुरू हो चुका है।

हर विधानसभा क्षेत्र में लगेगा शिविर

सरकार ने वर्ष 2026-27 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगाकर पेंशन से वंचित दिव्यांगजनों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने बचपन से ही दिव्यांग बच्चों की पहचान, उपचार, थेरेपी और विशेष शिक्षा पर भी जोर दिया। तीन से सात वर्ष के बच्चों के लिए डे केयर सेंटरों का विस्तार किए जाने की जानकारी भी दी गई।

इसके अलावा दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 06 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp