Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण के संबंध में पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 15 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयोग के सदस्य संतोष कुमार विश्वकर्मा, बृजेश कुमार,एस.पी. सिंह एवं डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया सहित जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा जिला पंचायत सदस्यगण, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रशासक, बीडीसी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Box

बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों को आयोग के गठन के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या एवं सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधित्व, पिछड़ेपन की प्रकृति, कारण आदि से संबंधित आंकड़ों की समीक्षा की गई। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जनपद अम्बेडकरनगर में जिला पंचायत की कुल जनसंख्या 2038840 है, जिसमें पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 1123445, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 659, अनुसूचित जाति की जनसंख्या 544251 है। जनपद में पिछड़ा वर्ग की आबादी कुल जनसंख्या का लगभग 55 प्रतिशत है।

बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या, सामाजिक स्थिति एवं स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जनप्रतिनिधियों ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के संबंध में अपने सुझाव भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए। आयोग ने प्राप्त तथ्यों एवं सुझावों के आधार पर निष्पक्ष एवं अनुभवजन्य अध्ययन सुनिश्चित करते हुए अपनी संस्तुतियां शासन को उपलब्ध कराने की बात कही।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 15 जुलाई 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp