
इंटीग्रेटेड पेस्टीसाइड मैनेजमेन्ट सिस्टम (IPMS) पोर्टल पर कीटनाशक विक्रेताओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य- जिला कृषि रक्षा अधिकारी
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने कीटनाशक कारोबार को पारदर्शी एवं नियमबद्ध बनाने के लिए इंटीग्रेटेड पेस्टीसाइड मैनेजमेन्ट सिस्टम (IPMS) पोर्टल पर कीटनाशक विक्रेताओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिसके क्रम में जनपद-अबेडकर नगर के अधिकांश कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा IPMS पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया गया है, फिर भी जनपद के कुछ विक्रेताओं द्वारा अभी तक IPMS पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया गया है, बार-बार निर्देशित करने के बावजूद भी अभी तक पंजीकरण नहीं करने / कराने वाले कीटनाशक विक्रेताओं के विक्रय प्राधिकार-पत्र को निरस्त कर दिया जायेगा तथा भविष्य में यदि उनके द्वारा कीटनाशक विक्रय करते हुए पाया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए वह पूर्ण रूप से स्वयं जिम्मेदार होगें।










