
आगामी 31 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 16.07.2026 से दिनांक 31.07.2026 तक खोला गया है-
1 – मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
2 – सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना
3 – उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत-
(i) मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइसबाक्स परियोजना
(ii) माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजनान्तर्गत श्रेणी-1, 2 व 3 के जलाशय वाले जनपदों
में केज स्थापना
4- अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी के विकास हेतु नए तालाब निर्माण व प्रथम वर्ष निवेश
5–उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना
6 – विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना
उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है । उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध मे मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, साबुन विभाग गली, निकट बस स्टैण्ड, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।











