- एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत इच्छुक कृषक विभागीय वेबसाइट पर अपना पंजीयन कर प्राप्त करें सकते हैं योजना का लाभ
- योजना में चयन “प्रथम आवक – प्रथम पावक” के आधार पर सुनिश्चित होगा
अंबेडकर नगर 23 जुलाई, 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना वर्ष 2026-27 अन्तर्गत जनपद को अनुमोदित कार्ययोजना में भौतिक लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुये है । नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम अन्तर्गत स्ट्रबेरी – 4 हे0 ड्रेगन फूट – 2 हे0, टिश्यू कल्चर केला – 15 हे0, पपीता – 2 हे0 के लक्ष्य प्राप्त हुये है । संकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत – 15 हे0 के लक्ष्य प्राप्त हुये है । मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत लहसुन- 75 हे०, प्याज – 75 हे0 के लक्ष्य प्राप्त हुये है । पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत ग्लैडियोलस / जरवेरा – 2 हे०, गेंदा / गुलाब / कमल – 15 हे0 के लक्ष्य प्राप्त हुये है। औषधीय पौध कार्यक्रम अन्तर्गत – 01 हे0, कृषक प्रशिक्षण – 50 यूनिट के लक्ष्य प्राप्त हुये है । अन्य कार्यक्रम यथा – मल्चिंग – 4 हे०, सब्जी हेतु मचान – 10 हे०, फेन्सिंग – 2000 वर्ग मी०, मौनपालन-2 यूनिट के लक्ष्य प्राप्त हुये है । बागवानी में मशीनीकरण कार्यक्रम अन्तर्गत पावर टिलर (08 बीएचपी तक ) – 1 यूनिट, पावर टिलर (08 बीएचपी से अधिक ) – 1 यूनिट, इको फ्रेन्डली लाइट ट्रैप – 50 यूनिट प्राप्त हुये है । समस्त योजनाओं में इकाई लागत का 40-50 प्रतिशत अनुमन्य सहायता देय है।
उन्होंने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत लाभ लेने हेतु विभागीय पोर्टल – dbt.uphorticulture.in पर एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत इच्छुक कृषक अपना पंजीयन करा सकते है तथा लाभ लेने हेतु कृषक का पंजीकरण upfr.agristack.gov.in पर होना अनिवार्य है। लाभार्थी के पास सिंचाई संसाधन हो साथ ही योजना अंश के अतिरिक्त कृषक अंश व्यय करने में सक्षम हो ! संचालित विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन डी०बी०टी० के माध्यम से शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित होगा। योजना में चयन “प्रथम आवक – प्रथम पावक” के आधार सुनिश्चित है। उक्त योजना में भुगतान संबंधित कार्यवाही SNA पोर्टल से सुनिश्चित होगें। जिला उद्यान अधिकारी ने इच्छुक औद्यानिकी कृषक भाइयों से अपील की है कि उक्त योजना का पंजीयन कर लाभ अवश्य उठायें ।











